Rishabh Pant: IPL: 454 Days: Delhi vs Punjab: आखिरकार वो पल आ गया। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत 454 दिनों बाद मैदान पर उतरे। आईपीएल के 17वें सीजन में ऋषभ पंत की टीम दिल्ली का पहला मुकाबला पंजाब के खिलाफ था। भले ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा लेकिन ऋषभ पंत की वापसी ने पूरे देश में मौजूद क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया।
शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली के डेविड वॉर्नर 29 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर के आउट होने के दुख से ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स को खुशी थी। ऋषभ पंत को 454 दिन बाद मैदान पर उतरता देख, स्टेडियम में मौजूद हर इंसान का चेहरा खिल उठा था। हर कोई अपनी जगह पर खड़ा हो गया और तालियों से पंत का स्वागत कर रहा था। पंत को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। पंत ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके निकले।
ऋषभ पंत का पिछले साल भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। पंत को कई गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से पंत आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले सके थे। इस सीजन भी पंत के खेलने पर संशय बना हुआ था। हालांकि, पंत ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम करते हुए खुद को पूरी तरह से फिट किया। पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली की कप्तानी भी संभाल रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
