लक्सर (हरिद्वार) से बड़ी खबर : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लक्सर ओवरब्रिज पर पुलिस की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस हिरासत में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन लक्सर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, वहां लगे जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाशों ने अचानक पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमले के दौरान विनय त्यागी को दो से तीन गोलियां लगने की सूचना है….जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी को लक्सर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था….तभी रास्ते में जाम के दौरान अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
जब एसपी देहात से यह पूछा गया कि घायल बदमाश विनय त्यागी का संबंध किसी गैंग, विशेष रूप से सुनील राठी गैंग से है या नहीं….तो उन्होंने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश के लिए जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
