देहरादून- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल शुक्रवार कोअपने चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को हल्द्वानी से शुरू अपने प्रवास के दौरान विजय वर्गीय बूथ व मंडल स्तर की बैठकों में भाग लेने के साथ साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद , विधायक समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे । 15 अक्टूबर को बूथ स्तर व मंडल स्तर की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर मे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रात्रि प्रवास के लिए वह हरिद्वार पहुंचेंगे । 16 अक्टूबर को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे । इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से साथ मुलाकात के बाद श्री विजयवर्गीय रात्रि प्रवास से पहले पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे । अपने दौरे के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुख, सहकारी समिति व अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे । इसी दिन दोपहर में पत्रकार वार्ता व सांसदों से मुलाकात के बाद रात्रि मे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार 
