गौलापार: गौलापार मंडल के नन्धौर होम स्टे, चोरगलिया में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता और नैनीताल के सह-जिला प्रभारी रंदीप पोखरिया तथा मंडल प्रभारी जगदीश पंत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बूथ इकाइयों को सक्रिय रखने पर जोर दिया।

8 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
बैठक में 8 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदारी संभालने वाले कार्यकर्ताओं को अगले 15 दिनों में संबंधित बूथों तक पहुंचकर बूथ समितियों के गठन और संगठन से जुड़े अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर की सक्रियता संगठन के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का आह्वान किया गया।
मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील
बैठक में मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ लोगों से संपर्क बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यकर्ताओं से ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करने की अपील की गई।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नवीन जोशी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गजरौला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, त्रिलोक नौला, उमेश चुफाल, बालम बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीवान सम्मल, तारा तिवारी, बसंत आर्य, देवेश सम्मल, राजेंद्र कुमार जांगी, जीवन आर्य, चंदन नैथानी, योगेश बोरा, कमल दुर्गापाल, कमलेश सम्मल, दीपक शर्मा, आनंद मेहता, माला आर्य, आनंद बल्लभ शर्मा, महेश जोशी, दीपक आर्य, कैलाश राज, योगेश आर्य, ललित आर्य, जगदीश नौला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
