रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
आरोपी फरार, रुड़की में दोनों बहनों को मारी गोली

रुड़की। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले रुड़की में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम एक भाई ने रुड़की में ही अलग-अलग स्थानों पर रह रहीं अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी बहन के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
घटनाक्रम के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला (50) प्रीत विहार में रह रही थीं। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी 20 मिनट के अंतराल पर करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उन्हें भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संदीप का उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम
एक गोली जीजा के भी लगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रुड़की स्थित अस्पताल में पुष्पा के पति संदीप का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी भाई का नाम विक्की बताया जा रहा है। आरोप है कि उसी ने दोनों बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
