हल्द्वानी: पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के सामने पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे।
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान मानकीकरण अधिनियम, 2025 के कुछ प्रावधानों को लेकर भी आपत्ति जताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पेंशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी संशोधन किए जाएं और समान परिस्थितियों में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के बीच पेंशन को लेकर किसी तरह का भेदभाव न हो।

प्रतिनिधिमंडल ने पारिवारिक उपभोग इकाई में संशोधन की मांग भी रखी। इसमें पत्नी को पुरुष सदस्य के बराबर 1.0 उपभोग इकाई देने, आश्रित माता-पिता को भी इसमें शामिल करने और कुल इकाइयों की सीमा बढ़ाने की मांग शामिल है।
बढ़ती उम्र के साथ चिकित्सा और अन्य खर्च बढ़ने का हवाला देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग महंगाई राहत सूचकांक निर्धारित करने की मांग की गई। इसके साथ ही 65 वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी रखी गई।
प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार 65 वर्ष की उम्र पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष की उम्र पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने कम्यूटेड पेंशन की वसूली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने की मांग भी विधायक के सामने रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वास्तविक वसूली अवधि करीब 10 वर्ष 8 महीने में पूरी हो जाती है…ऐसे में मौजूदा 15 वर्ष की अवधि की समीक्षा की जानी चाहिए।
पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ओपीडी और आईपीडी सेवाओं में समानता के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की मांग उठाई।
विधायक सुमित हृदयेश ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश और समाज की सेवा में लगाया है। इसलिए उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक हितों से जुड़े विषयों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस दौरान ईपीसी जोशी, लीलाधर पांडेय, विजय तिवारी, वीर सिंह बिष्ट, ईजेसी पंतौला, ईवीएस गैड़ा, ईएससी पंत, जेएस कन्याल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
