हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विन्टेज ग्रीन बैंक्वेट हॉल में संभाग वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं संभाग के आठ संगठनात्मक जिलों से लगभग 200 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और अब विश्व का सबसे बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। सात चरणों में चलने वाले इस अभियान के तहत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और कार्यपद्धति के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को और मजबूत करेगा।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जानकारी दी कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों के 304 मंडलों में मंडल स्तर की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं के लिए जिला वक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण हल्द्वानी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्यविस्तार, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, एआई, नमो व सरल एप, बूथ प्रबंधन और मन की बात जैसे विषय शामिल हैं।
प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पूर्ण मनोयोग से अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह-संयोजक प्रदीप बिष्ट और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया, जबकि समापन राष्ट्रीय गान के साथ प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विशेष रूप से कार्यशाला में अनुशासन का ध्यान रखते हुए सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रतिभागियों ने अपने मोबाइल फोन जमा किए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके 
