देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने नर्सिंग अधिकारी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आयु सीमा में अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के तहत प्राप्त किए गए सभी ऑफलाइन आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
यह भर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों के लिए चल रही है। भर्ती का विज्ञापन 17 नवंबर 2025 को जारी किया गया था…जबकि लिखित परीक्षा की अधिसूचना 2 जुलाई 2026 को जारी हुई थी।

भर्ती के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत के निर्देश पर उनके ऑफलाइन आवेदन लिए गए और राज्य सरकार को भेजे गए थे।
राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग से परामर्श के बाद स्पष्ट किया कि मौजूदा नियमों के अनुसार इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय है। नियमों में अतिरिक्त आयु छूट का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए राहत देना संभव नहीं है।
सरकार ने यह भी कहा कि यदि इस भर्ती में आयु सीमा में विशेष छूट दी जाती है तो भविष्य में अन्य विभागों की भर्तियों में भी ऐसी मांग उठ सकती है। इसी आधार पर अतिरिक्त छूट देने से इनकार किया गया।
सरकार के निर्णय के बाद चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत जमा किए गए सभी ऑफलाइन आवेदन निरस्त कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे और वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान 
