देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम के बिगड़े रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग की भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जारी किए हैं।
SEOC की ओर से जारी निर्देशों में 18 से 22 जुलाई तक मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखने और राहत-बचाव टीमों को तैयार रखने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने 19 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
20 जुलाई को इन जिलों में बढ़ेगी चिंता मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को जिला आपदा परिचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय रखने, भूस्खलन संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरी मशीनरी व संसाधन तैयार रखने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें। भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गदेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण केंद्र से संपर्क करें। सहायता के लिए 112, 1070 और 1077 नंबर जारी किए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
