देहरादून: उत्तराखंड की पांच युवा प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीलंका रवाना हो गई हैं। ये प्रतिभागी 19 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा, जिसमें 70 से अधिक देशों की प्रतिभागी शामिल होंगी।
इन प्रतिभागियों ने उत्तराखंड स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी जगह बनाई है। चयनित प्रतिभागियों में वृद्धि रौतेला, अनमोल कौर और तनिष्का शाह मिस टीन टूरिज्म इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं शायरा बिश्नोई और मान्श्वी तोमर मिस टूरिज्म इंडिया की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आयोजकों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया है…ताकि वे वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर सकें।
संस्था की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य प्रदेश और देश की प्रतिभाशाली युवतियों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की ये पांचों प्रतिभागी देश का नाम रोशन करेंगी।
इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न देशों की प्रतिभागियों के बीच कई अंतरराष्ट्रीय खिताबों के लिए मुकाबला होगा। उत्तराखंड की इन बेटियों के चयन से प्रदेश में खुशी का माहौल है और सभी उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
