Cbse Date sheet 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की है। दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।

CBSE की बोर्ड परीक्षाओं अब 10वीं की परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी और 12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी सवाल योग्यता के आधार पर पूछे जाएंगे। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों में कई प्रारूप शामिल होंगे। पिछले सत्र में, कक्षा 10 और 12 के लिए CBSE के रिजल्ट जुलाई में घोषित किए गए थे। 12वीं में कुल 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट् पास हुए थे वहीं 10वीं में 94.40 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे 
