ऋषिकेश: रोमांच प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में गंगा नदी में 27 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने जा रही है। पर्यटन विभाग की टेक्निकल टीम और प्रशिक्षित गाइडों ने गंगा में रेकी रन कर सुरक्षा की पुष्टि करते हुए प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। राफ्टिंग कंपनियों के संचालक और गाइड भी नई सीजन की शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं।
गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जसपाल चौहान ने बताया कि भारी बारिश के कारण पिछले ढाई महीने से राफ्टिंग बंद थी। मानसून में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था, लेकिन अब बारिश रुकने से जलस्तर सामान्य हो गया है। टेक्निकल टीम ने मरीन ड्राइव से मुनिकीरेती तक गंगा में रेकी रन कर सभी सुरक्षा मानकों की जांच की और सुरक्षित राफ्टिंग की रिपोर्ट तैयार की है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 338 मीटर के आसपास है।
जसपाल चौहान ने कहा कि अब पर्यटक उदास नहीं होंगे उन्हें फिर से गंगा की लहरों पर रोमांच का मजा मिलेगा।” ऋषिकेश में हर सीजन लाखों पर्यटक राफ्टिंग का आनंद लेने आते हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। राफ्टिंग क्षेत्र के कई परिवार इसी व्यवसाय पर निर्भर हैं।
ऋषिकेश में गंगा नदी पर राफ्टिंग की जानकारी…..
कोडियाला: 36 किलोमीटर 2000 प्रति व्यक्ति
मरीन ड्राइव: 22 किलोमीटर 1500 प्रति व्यक्ति
शिवपुरी: 18 किलोमीटर 800-1000 प्रति व्यक्ति
ब्रह्मपुरी: 9 किलोमीटर 600- 750 प्रति व्यक्ति
राफ्टिंग का सीजन 1 सितंबर से 30 जून तक होता है। मानसून के दौरान यह बंद रहती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 
