BIG NEWS- CBSE की 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, परीक्षा को लेकर हुआ यह फैसला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का फैसला रद्द कर दिया गया है इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रकाश जावड़ेकर पीयूष गोयल धर्मेंद्र प्रधान निर्मला सीतारमण और शिक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद रहे। कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Mostbet Turkey: Fast Mobile Casino Sessions for Quick Wins

गौरतलब है कि इससे पूर्व 14 अप्रैल को कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा को रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया था। जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से परीक्षा कराने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की थी और साथ ही राज्यों के साथ चर्चा और विस्तृत सुझाव मांगे थे। इसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह सूचित किया था कि परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के चलते 3 जून तक सरकार इस बारे में अंतिम निर्णय ले लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, IIT JAM 2026 में हासिल की AIR-1
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें