गैरसैंण : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में जमीन बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा में है…इस बार गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है…कि उसकी पुश्तैनी जमीन बिना उसकी सहमति के बेच दी गई उसने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत करने वाले ग्रामीण का कहना है कि जिस जमीन का सौदा किया गया…उसमें उसका भी हिस्सा था। उनका आरोप है कि जमीन बेचते समय सभी हिस्सेदारों की अनुमति नहीं ली गई और नियमों का पालन किए बिना रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा जिसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है…कि इससे पहले भी सारकोट में 35 नाली जमीन की बिक्री को लेकर विवाद सामने आया था। उस मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक जांच समिति बनाई थी…जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि तहसील से सभी जरूरी तथ्य मिलने के बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि जमीन की खरीद-बिक्री नियमों के अनुसार हुई या नहीं।
गौरतलब है कि राज्य में सख्त भू-कानून लागू होने के बावजूद कई इलाकों में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं सारकोट का मामला भी अब प्रशासन की जांच के दायरे में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 