रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के जवान धर्मेंद्र सिंह रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…इस घटना से परिवार और पीएसी जवानों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत बगवाड़ा की ग्रीन व्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। ड्यूटी से घर लौटने के बाद उन्हें बिजली से जुड़ी समस्या दिखाई दी। बताया जा रहा है…कि वह उसे ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गए। इसी दौरान उन्हें करंट लगा और उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर पड़े।
गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया…लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है…कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
धर्मेंद्र सिंह रावत के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ 31वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों और जवानों में भी शोक की लहर है। साथी जवानों ने उन्हें क
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 