मध्य प्रदेश सरकार के सामने चल रहे सियासी संकट के बीच पिछले 48 घंटों से लगाए जा रहे कयास को विराम लग गया है कांग्रेस में इस्तीफा दे चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब भाजपा का दामन थाम कर अपने राजनीतिक जीवन की नई शुरुआत की है। भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही अब यह लगभग तय हो गया है कि कमलनाथ सरकार कुछ घंटों की मेहमान है अब तक सिंधिया समर्थक 22 मंत्री विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा मध्यप्रदेश में अब क्या राजनीतिक चाल चलेगी की मध्य प्रदेश में उसकी सरकार बने इस पर सबकी नजर है इसके साथ ही सिंधिया के भाजपा में दामन थामने का इनाम क्या मिलेगा इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई है।

भाजपा में जॉइनिंग के बाद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं रह गई है जहां जनसेवा के मूल्यों को ऊपर रखा जाता हो यही नहीं मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी सिंधिया ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा जारी की गई घोषणा पत्र का एक भी कार्य नहीं हो रहा है रेत माफिया मध्यप्रदेश में हावी है ट्रांसफर उद्योग चल रहा है ऐसे में वह भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में जनसेवा का कार्य करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
