Dehrdun News- राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। उनके साथ ही सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत , यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल,सतपाल महाराज ,रेखा आर्य,धन सिंह रावत,अरविंद पांडेय , बंशीधर भगत,यशपाल आर्य , स्वामी यतीश्वरानंद और गणेश जोशी ने पद और और गोपनीयता की शपथ ली। अभी मंत्रियों के विभागों की घोषणा नही हुई है।पिछले 24 घंटों से चल रही कयास बाजी और नाराजगी के दौर के बाद आखिरकार पूरी सरकार ने शपथ ले ली है इसके साथ ही राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में अब पुष्कर धामी तेजी के साथ एक्टिव नजर आएंगे।
उत्तराखंड की सियासत से आज की सबसे बड़ी खबर है। आज खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने धामी को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब उत्तराखंड को युवा सीएम मिल गया है। युवा सीएम पुष्कर धामी से युवाओं को खासी उम्मीद है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रदेश की कमान युवा चेहरे के हाथ में सौंपी गई है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 45 (16 सितंबर 1975) साल के हैं और खटीमा से दूसरी बार से विधायक हैं। उनकी युवाओं में अच्छी पैठ है। इसलिए हाईकमान ने उनको उत्तराखंड की कमान सौंपी है ताकि वो युवा वर्गों के लिए काम कर भाजपा की छवि को बेहतक कर सकें।
इस अवसर पर सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री , हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री , यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री , विशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री , सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री , रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री , धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री , अरविंद पांडेय कैबिनेट मंत्री , बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री , यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद कैबिनेट , गणेश जोशी कैबिनेट और गोपनीयता की शपथ ली।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
