देहरादून- चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था। इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना 
