CORONAVIRUS UPDATE- उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 ने आज अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं लगातार पिछले 4 दिनों से राज्य में एकाएक बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले देख लोगों में दहशत का माहौल बन रहा था लेकिन आज सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद फिर से कोरोनावायरस बेलगाम होने की दिशा में पहुंच गया है।उत्तराखंड में रविवार को आए स्वास्थ्य बुलेटिन में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक ही दिन में 239 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही राज्य में कुल आंकड़ा 4515 पहुंच गया है जबकि 35 लोग आज डिस्चार्ज हुए हैं जो आंकड़ा 3116 पहुंच गया है अब तक 52 लोगों की मौत हो गई है और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1311 लोग अपना उपचार करा रहे हैं। रविवार को आए हेल्थ बुलेटिन में सबसे ज्यादा 150 मामले हरिद्वार जिले में आए हैं, जबकि 12 मामले उधम सिंह नगर में, 5 मामले उत्तरकाशी में, 7 मामले नैनीताल में, 4 मामले पौड़ी गढ़वाल में, 58 मामले देहरादून में, एक मामला चमोली और एक मामला अल्मोड़ा से सामने आया है लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस केस प्रकोप को देखकर अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है और प्रदेश के लोग भी टेंशन में हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

