लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा, एक वाहन सीज, दो दर्जन से अधिक चालान।
उत्तराखंड: लालकुआं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आज लालकुआं स्थित गौला गेट पर परिवहन विभाग, खनन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को सीज कर दिया गया, जबकि दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में खनन क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग, तिरपाल (कवर) की व्यवस्था, तौल कांटे पर वजन की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
वही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर तौल पर्ची में लोड का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर सुधार की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और जिलाधिकारी को भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।
संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनन सामग्री ले जाने वाले सभी वाहनों को नियमानुसार तिरपाल से ढककर ही परिवहन करना होगा और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
अभियान के दौरान एक वाहन को ओवरलोडिंग के मामले में सीज किया गया, जबकि 20 से 30 से अधिक वाहनों की जांच की गई और कई के चालान किए गए। अधिकारियों का कहना है कि खनन से जुड़े सभी कार्य खनन नीति और निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो, प्रदूषण पर नियंत्रण रहे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस मौके पर खनन पर्यवेक्षक जय प्रकाश, वन विकास निगम के नरेंद्र मर्तोलिया, परिवहन विभाग के एसई गिरीश कांडपाल, निधि सिंह, महेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME 
