देहरादून में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार
देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने सरकारी ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी JE की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है, जो पशुलोक बैराज ऋषिकेश से संबंधित कार्यों में तैनात बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में कराए गए एक टेंडर कार्य के भुगतान के बदले JE फैसल खान द्वारा ठेकेदार से 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी गई थी। मामले की शिकायत ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान से की गई।
शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी JE फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
