हल्द्वानी में IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता, रोहित गुप्ता और मोहित प्रसाद समेत अन्य के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि यह गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा संचालित करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी अब तक लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा करा चुके हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर और 51 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
