देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने बिजली तार चोरी करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विद्युत तार, दो वाहन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार यह गैंग काशीपुर और कुंडा क्षेत्र में दीनदयाल योजना के तहत बिछाई गई बिजली केबल को काटकर चोरी करता था। आरोपी रात के समय स्कॉर्पियो से रैकी कर केबल काटते और पिकअप में भरकर गोदाम में छिपा देते थे।
पुलिस ने धरमपुर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर करीब 45 कुंतल विद्युत तार बरामद किए, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में आफताब अली और जीशान शामिल हैं, जिनमें से आफताब पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
जांच में सामने आया है कि चोरी किए गए तारों को छीलकर उनमें से कॉपर और एल्यूमिनियम निकालकर उत्तर प्रदेश के शहरों में बेचा जाता था। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके 
