ऋषिकेश: ऋषिकेश में साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में पहचान बना रहा शिवपुरी क्षेत्र एक बार फिर हादसे की खबर से सुर्खियों में है। शिवपुरी स्थित थ्रिल फैक्ट्री एडवेंचर पार्क में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जंप करते समय रस्सी अचानक टूट गई…जिससे पर्यटक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था।
मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान के अनुसार, घायल युवक 24 वर्षीय सोनू कुमार, गुड़गांव (हरियाणा) का निवासी है…जो बुधवार शाम साहसिक खेलों का आनंद लेने शिवपुरी आया था। हादसे के बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को गिरते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि सोनू एक यूट्यूब व्लॉगर है, जो बंजी जंपिंग का प्रमोशनल वीडियो बनाने आया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्थाओं और लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं कंपनी के जनरल मैनेजर राजेश ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि बंजी जंपिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्थापित है और यह एक एडवेंचर गेम है, जिसमें मामूली जोखिम हमेशा रहता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 
