भीमताल – केएमवीएम के 49 स्थापना दिवस (फाउंडेशन दिवस) के अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन आवास गृह भीमताल में लगभग 50 लाख की लागत से बाखली एवं ओपन रेस्टोरेंट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

आयुक्त ने कहा कुमाऊं मण्डल में पर्यटन एवं अन्य विकास की गतिविधियों को बढावा देने के लिए कुमाऊं मण्डल विकास निगम अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा केएमवीएन आज पर्यटन के साथ ही रसोई गैस वितरण, फलों एवं जडीबूटियों का विपणन व पेट्रोल पम्प और स्टेशनों के संचालन में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा आज के दौर में पर्यटन को बढावा देने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि कुमाऊं मण्डल में पर्यटन को अधिक से अधिक बढावा मिल सके। उन्होने कहा कि केएमवीएम ने दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटक आवास गृह के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा आदि कैशाल व दाडिमा में इंवेस्टमेंट होने चाहिए वहां पर इको टूरिज्म हो तथा वहां की विरासत के साथ छेडछाव ना करते हुये पयर्टन को बढावा दिया जा सकता है।

एमडी केएमवीएन डा0 संदीप तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर 49 पेडों का पौधारोपण किया जायेगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत, एमडी केएमवीएन डा0 संदीप तिवारी, जीएम विजयनाथ शुक्ल,उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, दिनेश गुररानी के साथ ही केएमवीएम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

