BHALOO

स्कूल से लौटते बच्चों पर भालू ने किया हमला, उत्तराखंड में आतंक जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पोखरी: भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भालू स्कूल जा रहे बच्चों तक को निशाना बना रहा है। शनिवार को हरिशंकर गनियाला गांव के स्कूल से लौट रहे बच्चों पर भालू ने हमला किया। गनीमत रही कि बच्चे तेजी से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया।

पड़ोसी बताते हैं कि जिले के अधिकतर विद्यालय गांवों से दूर हैं और रास्ता वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। ऐसे में भालू का आतंक शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए नई चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Понимание программы лояльности казино Pinco: Зеркало

जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर से पढ़ाई कर चार बजे लगभग चार छात्र-छात्राएं अपने गांव गनियाला लौट रहे थे। रास्ते में खेतों में छुपा भालू अचानक उन पर हमला कर दिया। बच्चे डर के मारे नीचे ढ़लान की ओर भागे। इस दौरान उन्होंने अपना स्कूल का बैग मौके पर छोड़ दिया, जिसे भालू ने फाड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Понимание программы лояльности казино Pinco: Зеркало

गांव के धन सिंह चौधरी ने बताया कि बच्चों के शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। जमन सिंह बत्र्वाल ने कहा कि भालू रात को भी गांव के पास दिखाई दिया और ग्रामीणों ने उसे दोबारा भगाया। कक्षा आठ की छात्रा दिपिका, दिव्या और कक्षा सात के छात्र आकाश व अंकित उस दिन भालू के हमले से भागने वालों में शामिल थे।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दूबे ने बताया कि भालू के आतंक को देखते हुए पोखरी में दो शस्त्र वनकर्मी तैनात किए गए हैं। रात्रि में गश्त और आतिशबाजी के माध्यम से ग्रामीणों को सजग किया जा रहा है। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में भी भालू दिखाई दे रहा है, वहां चार टीमों की गश्त जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश

वन विभाग ने भालू प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है…ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना रोकी जा सके।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें