हल्द्वानी के वकीलों ने MBPG कॉलेज की दीवार में पेंटिंग कर कोरोना वॉरियर्स को दिया सम्मान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अब तक आपने इस कोरोनाकाल में समाज के प्रति बेहतर कार्य कर रहे कोरोना वॉरियर्स का अलग-अलग तरीके से सम्मान करते हुए देखा होगा लेकिन हल्द्वानी के वकीलों ने देश में आई इस महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाने वाले लोगों के सम्मान में अनूठी पहल करते हुए शहर में वॉल पेंटिंग कर नया संदेश दिया है।

उत्तराखंड- उत्तराखंड वन विभाग ने जारी किया पहला ‘फॉरेस्ट फायर बुलेटिन’, जानिए क्या है जंगलों की ताजा स्थिति ?

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के दीवारों पर अपनी बेहतर कला का प्रदर्शन कर कोरोना वॉरियर्स को ट्रिब्यूट कर रहे हल्द्वानी के इन अधिवक्ताओं की टीम ने समाज को नया संदेश देने का काम किया है। एडवोकेट मेघना बोरा ने अपने साथियों के साथ कोरोनावायरस की महामारी के दौरान समाज में असहाय भूखे और जरूरतमंद लोगों को मदद करने के साथ-साथ इस संक्रमण से लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टर, नर्स, मीडिया, पुलिस और समाजसेवी इन सभी को ट्रिब्यूट करने के लिए वॉल पेंटिंग के साथ ही कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने का काम भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस

CORONA UPDATE- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितो की संख्या हुई 1043, इन जिलों में मिले नए संक्रमित

पिछले 5 दिनों से वॉल पेंटिंग कर समाज को नया संदेश देने के प्रयास में कार्य कर रहे वकीलों का कहना है कि इस संकट की घड़ी में जिन लोगों की वजह से हम सुरक्षित हैं उन्हें एक सेल्यूट तो बनता है और लिहाजा उनको ट्रिब्यूट करने के लिए एमबीपीजी कॉलेज की खाली पड़ी दीवार पर कोरोना वारियर्स को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है साथ ही इसे देख लोग भी जागरूक होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला

नैनीताल- एसडीएम ने जब क्वॉरेंटाइन सेंटर में मारा छापा तो गायब मिली अध्यापिका

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर का भी कहना है कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस कोरोना संकट में जिन लोगों ने समाज के प्रति बेहतर कार्य किया है उन्हें इससे अच्छा ट्रिब्यूट नहीं मिल सकता। पिछले 5 दिनों से पेंटिंग कर रहे इन अधिवक्ताओं ने न सिर्फ लोगों को जागरूक किया है बल्कि इनकी वॉल पेंटिंग देख लोग कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर रहे हैं।

उत्तराखंड- यह किट बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें