Haldwani News- अगर आप पहाड़ की तरफ जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है कि नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बरसात रिकॉर्ड की गई है जहां मुक्तेश्वर नैनीताल और धारी में 100 एमएम से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है तो वहीं जिले के पांच राज्य मार्ग एक मुख्य मार्ग और एक ग्यारह ग्रामीण मार्ग बंद हुए हैं। सरकारी मशीनरी जेसीबी के माध्यम से इन सड़कों को खोलने का कार्य कर रही है।
जिले के मार्गों की बात की जाए तो राज्य मार्ग खुटानी नयाली राजमार्ग, भुजान- बेतालघाट प्रमुख जिला मार्ग, काठगोदाम- हेड़ाखान मोटर मार्ग, गर्जिया- बेतालघाट मोटर मार्ग इसके अलावा ग्रामीण मार्ग तल्ला बगड़ मार्ग, एरीज मोटर मार्ग, नैनीताल बाईपास मोटर मार्ग, मल्ला रामगढ़ डाकबंगला मार्ग सहित जिले में कुल 17 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में जिले भर में 71.8 एमएम औसत बरसात रिकॉर्ड की गई है और गौला नदी में 5044, कोसी नदी में 1240 और नंधौर नदी में 950 क्यूसेक पानी चल रहा है। राहत वाली खबर यह है कि जिले में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

