Pithoragarh News- मानसून की पहली बारिश ने ही पहाड़ों में तबाही मचानी शुरू कर दी है पिछले दो दिनों में सबसे ज्यादा नुकसान बरसात की वजह से सीमांत पिथौरागढ़ जिले में हुआ है जहां चीन सीमा से लगे 80 गांव अलग-थलग पड़ चुके हैं और पिथौरागढ़ जिले का संपर्क भी कट चुका है जगह-जगह सड़कों में लेंस लाइट और नदियों के कटाव के चलते सड़कें भी जमींदोज हो चुकी हैं।

पिथौरागढ़ में टनकपुर तवाघाट एनएच कई जगह मलवा आने से फिर से बंद हो गया है जिले में काली और गोरी नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से भयावह स्थिति हो गई है उधर गोरी नदी के कटाव ने कई सड़कों को जमींदोज कर दिया कई घर बर्बाद कर दिए मुनस्यारी के भदेली बगड़ में दुकान और मकान बह गए हैं नदी के कटाव से लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए लोगों ने मकान छोड़कर ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण ली है और जानवरों को जंगलों की तरफ छोड़ दिया है।

वहीं दूसरी तरफ बंगापानी के छोरी बगड़ में सुरक्षा दीवार ढह गई है जौलजीबी- मुनस्यारी मार्ग और थल -मुंसियारी मार्ग भी बंद हो गया है। जिसके चलते सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी और बंगापानी तहसीलों का जिला मुख्यालय से भी संपर्क टूट गया है। वही मुंसियारी में दरकोट- मिलन मार्ग भी बंद है लिहाजा चीन सीमा से लगे 80 से अधिक गांवों का संपर्क भी टूटा हुआ है। इसके अलावा लगातार पिथौरागढ़ से आने वाली तस्वीरें डराने वाली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
