उत्तराखंड के उधम सिंह नगर क्षेत्र के नानकमत्ता इलाके में आर एस एस नेता के बेटे की हत्या कर दी गई है बेटा आईआईटी मुंबई का छात्र था और इन दिनों घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था रविवार को उसका शव नानक सागर डैम में मिला। शुरुआत में इसे हत्यारों ने आत्महत्या दिखाने की कोशिश की लेकिन दोनों हाथ मफलर से बंधे होने के चलते शक की सुई घूम गई, यही नहीं छात्र के सर पर भी चोट के निशान लगे हैं लिहाजा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- (गजब) यहां सज गया था पंडाल, बन गया खाना, फेरो से पहले दूल्हा हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक गांव सिसईखेड़ा के पास खैराना निवासी हरिओम राणा पुत्र सुरेश राणा आईआईटी मुंबई में एमएससी का छात्र था और शनिवार की शाम को हरि ओम बाइक से बाजार गया था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। और संडे की सुबह 11:00 बजे किशनपुर के पास हरिओम का शव नानक सागर डैम में मिला, हरिओम के सर पर चोट के निशान और हाथ मफलर से बने हुए थे। हरिओम की मौत की खबर सुनने के बाद पूरे घर में मातम छा गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है उधर मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- बेटा निकला मां का कातिल, पुलिस ने किया खुलासा, यह रही हत्या की वजह
हत्या को आत्महत्या साबित करने की थी योजना
अज्ञात हत्यारों द्वारा हरिओम की हत्या बड़े ही सुनियोजित रूप से की गई वह पूरे घटनाक्रम को हादसा बनाने की फिराक में थे लेकिन हाथ में बडे मफलर की वजह से यह हो नहीं पाया क्योंकि नानक सागर के पास हरिओम की बाइक गिराई गई जैकेट को जलाशय के किनारे निकालकर फेंका गया जिससे लगे कि वह सड़क हादसे में छ टक्कर जलाशय में डूब गया है और उसकी मौत हो गई है लेकिन उनकी यह योजना असफल रही। पुलिस ने पहली ही नजर में हत्या का मामला समझ गई। फिलहाल एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एसओजी सहित कई टीम इस मामले के खुलासे के लिए लगा दी है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- फाइव स्टार होटल के जीएम का अपहरण करने वाला अंतरराष्ट्रीय बदमाश गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
