हल्द्वानी- रविवार की सुबह 65 वर्षीय रिटायर कैप्टन राजेंद्र सिंह साही की पत्नी हीरा देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस के मुताबिक हत्यारा कोई और नहीं खुद मृतक का बेटा है जिसने चाकू से गला रेत कर अपनी मां की हत्या कर दी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS-राज्य में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, जानिए आज का हेल्थ बुलेटिन

टीपी नगर चौकी क्षेत्र के करायल जोलासाल गांव में रहने वाले रिटायर कैप्टन राजेंद्र सिंह साही शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में गए थे रविवार सुबह उनकी बेटी का फोन आया की पत्नी हीरा देवी की हत्या हो गई है जिसके बाद वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पत्नी का गला रेता गया है जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए परिजनों, बेटों से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पूरा मामला खुल गया।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन परीक्षाओं की डेट की घोषित, देखिए कब है परीक्षा
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया की वृद्ध महिला के परिवार में उसके पति के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं सभी आपस में तनाव में रहते थे और एक दूसरे से किसी की खास बातचीत नहीं होती थी और संपत्ति विवाद और एक दूसरे से रंजिश से सभी अपने कमरों में अलग-अलग रहा करते थे, आरोपी छोटे बेटे राहुल को उसकी मां अक्सर ताने मारा करती थी जिस पर वह काफी नाराज रहता था, कल देर रात उसने अपनी मां को सोता देखा और मौका पाकर घर की रसोई में पड़े चाकू से मां की गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या में शामिल हथियार और अपने खून से लथपथ कपड़ों को छुपा दिया वहीं पुलिस ने परिवार के सभी लोगों से अलग-अलग तरह से पूछताछ की जिसमें आरोपी छोटे बेटे राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पहाड़ के छोटे से गांव का मनीष क्वीरा बना फ्लाइंग अफसर, इलाके में खुशी का माहौल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी- बेटा निकला मां का कातिल, पुलिस ने किया खुलासा, यह रही हत्या की वजह”
Comments are closed.



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

Jindagi bhar jail main rakhna chahiye isko
bilkul