आम आदमी पार्टी

हल्द्वानी- अब हल्द्वानी में आएंगे अरविंद केजरीवाल, ऐसे उड़ाएंगे कांग्रेस और भाजपा की नींद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड चुनाव में आप आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतर रही है और इसलिए अब राष्ट्रीय चेहरे को आगे कर दिया गया है। राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल उत्तराखंड में तमाम दौरे करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। केजरीवाल 19 सितंबर को अपने हल्द्वानी दौरे में जनता से संवाद करेंगे। साल 2022 में होने वाले चुनाव के लिए आप ने कर्नल अजय कोठ‍ियाल को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान जनता से संवाद किया था और भाजपा पर छल करने का आरोप लगाया था। आप आदमी पार्टी बड़े मंचों से राज्य सरकार पर बार-बार सीएम बदलने को लेकर निशाना साध रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें