समूह ग के 241 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएसी) ने विभिन्न विभागों के समूह ग के 241 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।शुक्रवार को रिक्त पदों की सूचना जारी की गई, जिसके तहत छह फरवरी से आनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित होगी।
आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि सबसे अधिक 120 पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के सात पद, प्राविधिक सहायक वर्ग 1 (अभियंत्रण शाखा) के तीन, डेरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं
- आयोग की ओर से आनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक निर्धारित
खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के छह, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग 3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) का एक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के पांच, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के छह,
प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, प्रयोगशाला सहायक के सात, स्नातक सहायक के दो, कारागार विभाग के तहत फार्मेसिस्ट के 10 रिक्त पद समेत कुल 241 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www. sssc.uk.gov.in पर 28 फरवरी 2025 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
