देहरादून – उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा के मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इस लोअर पीसीएस की प्री परीक्षा के परिणाम 24 फरवरी को जारी किए गए थे उसी के आधार पर जो उम्मीदवार चुने गए हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।
लोक सेवा आयोग के सचिव की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि, 12 दिसंबर को उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसके नतीजे 24 फरवरी को आए। अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं, और मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित होगी। लिहाजा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जाएगा और आवेदन करता ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी, हाई स्कूल प्रमाण पत्र की कॉपी, ग्रेजुएशन डिग्री की कॉपी, ग्रेजुएशन लास्ट ईयर मार्कशीट की कॉपी, अधिमानी अहर्ता होने पर उससे संबंधित दस्तावेज की कॉपी, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र की कॉपी 25 मार्च की शाम 6:00 बजे तक आयोग के दफ्तर को भेजनी अनिवार्य है। और मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

