sarkari naukari

UKSSSC उत्तराखंड ग्रुप सी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के बंपर पद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

UKSSC Group C Recruitment 2023: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए sssc.uk.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रुप सी के 229 पदों पर भर्ती निकाली गई है।UKSSSC Uttarakhand UKSSC Group C Recruitment 2023 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रुप सी के 229 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार sssc.uk.gov.in पर जाकर 23 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 27 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच कर सकेंगे। लिखित परीक्षा दिसंबर 2023 में होगी। रिक्तियों में सर्वाधिक पद 137 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के हैं।रिक्तियां

समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 पद ।

ADVERTISEMENTS

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 पद ।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठान में मुन्सरिम तथा रीडर 14 पद ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में कार्यालय सहायक तृतीय के 10 पद ।

पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में कार्यालय सहायक तृतीय के 10 पद ।

उत्तराखंड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 03 पद।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय में फोरमैन 01 पद

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 पद ।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के 33 पद।परीक्षा तिथि की सूचना अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस व ईमेल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान

योग्यता – किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन कंप्यूटर दक्षता, टाइपिंग से जुड़ी स्किल के लिए नोटिफिकेशन देखें। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के लिए योग्यता- ग्रेजुएशन व कंप्यूटर में सीसीसी लेवल का सर्टिफिकेट |

आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष ।आवेदन फीस

जनरल व ओबीसी – 300 रुपये

एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग 150 रुपये फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई से किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें