- लोहाघाट के छोटे गांव की अनुप्रिया की बड़ी कामयाबी
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के छोटे से गांव कलीगांव की एक छात्रा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अनुप्रिया राय का देश की सर्वोच्च खेल नीति नियामक संस्था SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) में AD (सहायक निदेशक) के पद पर चयन हुआ है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट मां किरन राय की बेटी की कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। वैसे इससे पूर्व अनुप्रिया राय का चयन हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में चयन और खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी के रूप में भी हुआ था। 2022 की UPSC सिविल सर्विसेज में चयनित होने के बाद वर्तमान में वे भारतीय डाक सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
चंपावत में एबीसी अल्मामैटर पब्लिक स्कूल के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय और फिर पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। एबीसी अल्मामैटर पब्लिक स्कूल के निदेशक डाँक्टर मदन सिंह महर का कहना है कि मेहनती अनुप्रिया राय की निरंतर कामयाबी क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणाप्रद है।
अनुप्रिया की सफलता के पड़ाव :
2016: दिल्ली के आरके पुरम से डीपीएस से इंटर किया। 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय में खालसा कॉलेज में इतिहास ऑनसज़ की टॉपर।
2023: हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में चयन और खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी के पद पर चयन। कुछ समय इस पद की जिम्मेदारी संभाली।
2023: उप्र राज्य लोक सेवा आयोग के सिविल से साक्षात्कार दिया। 2023: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज में चयन और भारतीय डाक सेवा में चयन।
2024: भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक के पद पर चयन।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
