नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धारी ब्लॉक के खटियाखाल गांव से सामने आया है, जहां बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा देवी अपने घर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को पकड़कर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ जंगल में ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद महिला का शव बरामद किया गया।
घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और क्षेत्र में बाघ की लगातार सक्रियता के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मांग की है कि आतंकी बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल वन विभाग द्वारा इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
