लालकुआं- नगर के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर में निवास करने वाले भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पार्थिव शरीर कल लालकुआं पहुंचेगा।
यहां वार्ड नंबर दो में निवास करने वाले सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जोकि एएमई विभाग भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत थे का गत दिवस हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया, जिनका पार्थिव शरीर वायुयान द्वारा कल रविवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से लालकुआं उनके आवास में पहुंचेगा, जैसे ही जेसीओ धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया, वही लालकुआं नगर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी, 36 वर्षीय धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा 11 वर्षीय बेटा आर्यन कक्षा 5 में और छोटा 7 वर्षीय युग कक्षा दो में बी एल एम एकेडमी में अध्ययनरत है, मृतक धर्मेंद्र गंगवार की धर्मपत्नी मीरा गंगवार का रो रो कर बुरा हाल है, धर्मेंद्र के पिता रामपाल गंगवार का कहना है कि वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

