नौगांव। उत्तरकाशी जिले के नौगांव-पुरोला मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। द्वारासेरी नामे तोक के पास एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कार नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी। ग्राम मंजियाली के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था।
मृतक की पहचान विशन सिंह (30) पुत्र सुंदर सिंह, निवासी गढ़ डाबरा तहसील बड़कोट के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।
बाद में शव को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया…जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
