Someshwar News: पहाड़ों से तस्करी लगातार जारी है। पहाड़ से चरस, गांजा और वन्यजीवों की खबरें तो आते रहती है। अब तस्करों ने लीसे की तस्करी भी शुरू कर दी है। सोमेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से नौ लाख रुपये से अधिक का कुल 300 टिन लीसा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लीसे को वन विभाग को सौंप दिया गया है। ये लीसा नेपाल से खरीदकर लाया गया था।
रविवार की देर शाम बामनीगाड़ रोड में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 3846 आता दिखा तो उसे रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहन में 300 टिन करीब लीसा बरामद हुआ। पुलिस ने लीसे की निकासी के कागज चालक से मांगें। ऐसे में चालक सकपका गया और कागज नहीं दिखा सका। सोमेश्वर पुलिस ने लीसा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम पूरन सिंह गजार निवासी कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर बताया। उसके खिलापफ अवैध तरीके से लीसे को ले जाने पर वन अधिनियमों की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि चालक पूरन सिंह अवैध लीसे को बामनीगाड़ क्षेत्र से इकट्ठा करके अधिक पैसे कमाने के लालच से बेचने के लिए हल्दवानी ले जा रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

