Uttarakhand News- कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप कमीशन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारी सविन बंसल का चयन किया गया है। बंसल अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में किये गए कार्यो को लोग आज भी याद करते हैं।
कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन जो यूनाइटेड किंगडम (यूके) का शासकीय आयोग है। जो ब्रिटेन और अन्य कॉमनवेल्थ देशों के नागरिकों को ब्रिटेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है। स्कॉलरशिप के लिए 100 से अधिक देशों से आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं। जिनमें ज्यूरी द्वारा योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप का चयन किया जाता है। भारत से कई अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के द्वारा भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया गया था। ज्यूरी ने भारत के मात्र एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी का चयन किया गया। इस स्कॉलरशिप के तहत एक वर्ष के लिए आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि निःशुल्क होने के साथ 40,788.00 पाउण्ड की स्कॉलरशिप दी गयी है। साथ ही परिवार को निःशुल्क आवास की भी व्यवस्था की गयी है। बंसल को कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन से स्कॉलरशिप प्राप्त होने पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने बंसल को शुभकामनाएँ दी हैं। बंसल ने बताया कि स्कॉलरशिप के लिए वह 1 साल से तैयारी कर रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
