देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में कृषि, उद्योग और पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर बताया है। उन्होंने कहा कि इन तीन क्षेत्रों को साथ लेकर आगे बढ़ने से राज्य में उत्पादकता बढ़ेगी, निवेश आकर्षित होगा और लोगों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने बजट में इन तीनों क्षेत्रों को विशेष महत्व देते हुए कई योजनाओं के लिए बजट प्रावधान किया है। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए उद्यान बीमा योजना के लिए 40 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये, कीवी और ड्रैगन फ्रूट प्रोत्साहन के लिए 30.70 करोड़ रुपये मिशन एप्पल के लिए 42 करोड़ रुपये तथा फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना के तहत 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा चाय विकास योजना के लिए 25.93 करोड़ रुपये और महक क्रांति योजना के लिए 10 करोड़ रुपये भी निर्धारित किए गए हैं।
उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की सहायता योजना के लिए 75 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 60 करोड़ रुपये, मेगा इंडस्ट्रियल और मेगा टेक्सटाइल नीति के तहत 25 करोड़ रुपये तथा निवेश, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। साथ ही स्टार्टअप वेंचर फंड के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए भी सरकार ने विशेष बजट रखा है। पर्यटन विभाग के राजस्व मद में 210.59 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद में 296.45 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा वैश्विक पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये, इको टूरिज्म गतिविधियों के लिए 18.50 करोड़ रुपये तथा योग दिवस आयोजन के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन क्षेत्रों के विकास से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी मदद मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
