लालकुआं। शांतिनगर बिंदुखत्ता निवासी इंटर पास छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हर का सेवन करने के चलते अस्पताल में जाने से पूर्व ही मौत हो गयी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बिंदुखत्ता के शांति नगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका शांति नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरा सिंह दानू की पुत्री उषा दानू के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवती जिम से लौटते वक्त घर पहुंची और कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हालत में मिली। परिवार वालों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन परिजन इस घटना पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर की थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 

