उत्तराखंड के पहाड़ की इस महिला की उदारता को देखते हुए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट करके प्रसन्नता जाहिर की है कि उत्तराखंड में सच्चे राष्ट्र निर्माताओं की कमी नहीं है क्योंकि उत्तराखंड की इस महिला ने ऐसा काम किया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तराखंड के पहाड़ की इस महिला की जमकर सराहना और भूरी भूरी प्रशंसा की है देखिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट, फिर बात करते हैं पहाड़ के इस महिला की..

दरअसल कोरोनावायरस corona virus जैसी महामारी से लड़ने के लिए संसाधनों की बेहद कमी है और यह संसाधन सरकार और आमजन के सहयोग से जुटाए जा सकते हैं इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी लगातार इस विपत्ति की घड़ी में जन सहयोग की अपील कर रहे हैं और पीएम मोदी की अपील पर उत्तराखंड से कोरोना योद्धा के रूप में उभर कर आई है “देवकी भंडारी” ने अपनी जिंदगी भर की कमाई पीएम रिलीफ फंड में दान कर दी है।
उत्तराखंड- ईजा- बौज्यू के साथ घोड़ाखाल (Ghorakhal) के गोल्ज्यू देव् के दर्शन.. पढ़े यात्रा वृतांत….

उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर की रहने वाली देवकी भंडारी ने इस कठिन घड़ी में मिसाल कायम करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने जीवन भर की कमाई 10 लाख रुपए दान किए हैं 60 वर्षीय “देवकी भंडारी” की कोई संतान नहीं है इससे पहले भी वह गरीबों की मदद के लिए आगे आई हैं ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी “देवकी भंडारी” ने इस बात को साबित किया कि वह अपने पिता की तरह देश के विपत्ति के समय में देश के साथ खड़ी है।
उत्तराखंड- कभी ‘घराट’ (Gharat) के इर्द गिर्द ही घूमती थी पहाड़ की जिंदगी, आज अस्तित्व ही खतरे में…
“देवकी भण्डारी” का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद उन्होंने इस कठिन घड़ी में देश की मदद करने का संकल्प लिया और अपने जीवन भर की पूंजी जो बैंक में जमा कर कर रखी हुई थी, प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम चैक काट कर जमा की।
उत्तराखंड आज ऐसी ही वीर योद्धा नारियों की पहचान है जो हर विषम परिस्थिति में सामने आकर समाज में अपना योगदान देती है. 60 वर्ष की उम्र में “देवकी भंडारी” का यह फैसला देश के लोगों को जरूर प्रेरित करेगा जिसने अपनी जीवन भर की पूंजी इस विपत्ति काल में राष्ट्र के नाम कर दी।
टेस्ट मैच भी T-20 के अंदाज में खेलता था यह कीवी बल्लेबाज..
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
