हल्द्वानी: इन्दिरा नगर में दर्दनाक हादसा, छत से गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
हल्द्वानी के इन्दिरा नगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना मोहम्मदी चौक के पास की है, जहां बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के सहारे छत पर चढ़ने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई।करीब शाम 4:30 बजे यह हादसा हुआ, जब बच्ची अपनी मां और 10 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर पर थी।
गिरने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू बेड न मिलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मासूम बच्ची आयत के पिता जाहिर पेशे से पुताई के ठेकेदार हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह दुखद घटना एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

