नैनीताल : नैनीताल घूमने आई दिल्ली की एक युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत टैक्सी चालक ने रास्ते में कार रोककर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी युवती देर रात Haldwani से टैक्सी के जरिए Nainital आ रही थी। युवती कार में अकेली थी। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर पहले टैक्सी चालक ने हाईवे छोड़कर वाहन को लिंक रोड की ओर मोड़ दिया और सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद चालक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। डर के कारण युवती जंगल की ओर भाग गई और पूरी रात वहीं छिपकर बिताई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
सुबह होने पर एक स्थानीय महिला की नजर युवती पर पड़ी। महिला की मदद से पीड़िता पुलिस तक पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
इस मामले में TC Manjunath एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर Deepak Singh Bora नाम के टैक्सी चालक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी Fatehpur का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार
नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन 
