दिल्ली की युवती से उत्तराखंड के होटल में दुष्कर्म, मंगेतर और परिवार के साथ आई थी घूमने,मंगेतर के मौसेरे भाई पर आरोप।
लैंसडौन (पौड़ी गढ़वाल)- पौड़ी गढ़वाल के लैंसडोन में मंगेतर और उनके स्वजन के साथ दिल्ली से घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात हुई। दुष्कर्म का आरोप मंगेतर के मौसेरे भाई पर है। बताया गया कि युवती मंगेतर और स्वजन होटल में अगल-बगल के कमरों में ठहरे थे। आरोपित रात में युवती के कमरे में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पौड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक से होटल में बलात्कार की बात सामने आ रही है। पर्यटक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि रात में मंगेतर के मौसेरे भाई ने युवती के साथ रेप किया।
लैंसडौन पुलिस के अनुसार शुभम सिंधु निवासी मयूर विहार फेज-तीन दिल्ली अपनी मंगेतर निवासी (कल्याणपुरी दिल्ली) के साथ लैंसडौन क्षेत्र में घूमने आया था। साथ में शुभम के मामा आशु, मौसेरे भाई कुणाल और हर्षवर्धन भी थे।सभी लोग शनिवार को जयहरीखाल प्रखंड के समखाल में एक होटल में रुके थे।
पुलिस के अनुसार रात को सभी लोग रेस्तरां में डिनर के लिए चले गए थे, जबकि युवती वॉशरूम में थी। जब वह बाहर आई तो कमरे में हर्षवर्धन था। आरोप है कि उसी दौरान उसने रेप किया।रात को डर के कारण युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई। 24 अगस्त की रात जब वह दूसरे रिसॉर्ट में रुके तो युवती ने मंगेतर को सारी बात बताई। जिसके बाद शुभम ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। घटना क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य समेत पुलिस कर्मी जांच के लिए पहुंच गए और पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

