उत्तराखंड- बरसाती नाले में बही यात्रियों से भरी बस, देखिए Live वीडियो

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Ramnagar News- रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है, जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले के बह गई। बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिनको जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है, इस प्रकार के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं जहां पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले पार करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां पति की आंखों में मिर्च झोंक प्रेमी के पास चली गई महिला

इस दौरान बड़े हादसे हो जाते हैं, ऐसा ही एक हादसा उत्तराखंड के रामनगर में उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी, धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। अचानक से इस बस का पानी में बह जाना एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन ही बस से बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं,

यह भी पढ़ें 👉  कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी

लगातार हो रही बारिश से जिस तरह से नदी नाले उफान पर हैं उससे लोगों को सावधान रहना चाहिए और बरसाती नालों को पार करते समय जलस्तर देख लें लेकिन लोग लापरवाही के चलते बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। यह घटना उत्तराखंड के रामनगर की है जहां पर यह बड़ा हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(गजब) प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते पकड़ा गया पति...
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें