देहरादून। लगातार हो रही बारिश के बीच स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से UPES के छह छात्र जंगल में फंस गए। छात्र देहरादून के थान गांव स्थित मिसरास पट्टी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। नदी का पानी बढ़ने के बाद उनके लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया।
छात्रों के फंसे होने की सूचना मिलने पर SDRF की डाकपत्थर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर छात्रों तक पहुंच बनाई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार छह छात्र 17 अगस्त को स्वारना नदी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए गए थे। ट्रैकिंग पूरी करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे…तभी इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई।
लगातार बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। नदी का बहाव तेज होने के कारण छात्रों के लिए आगे बढ़ना और वापस लौटना दोनों मुश्किल हो गया। इसके बाद सभी छात्र जंगल के बीच सुरक्षित स्थान पर रुक गए और मदद का इंतजार करने लगे।
छात्रों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही SDRF डाकपत्थर की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बारिश और बढ़े हुए नदी के जलस्तर के बीच जवानों ने सुरक्षित रास्ते का चयन करते हुए करीब छह किलोमीटर तक पैदल ट्रैकिंग की।
काफी मशक्कत के बाद SDRF टीम छात्रों तक पहुंची। जवानों ने सभी छह छात्रों को सुरक्षित अपने साथ लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद छात्रों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू किए गए सभी छह छात्रों की स्थिति सामान्य बताई गई है। समय रहते SDRF की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
SDRF सेनानायक श्र्ण यदुवंशी ने बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नदी और नालों के आसपास जाने से बचना चाहिए। ट्रैकिंग पर जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लें…क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें और किसी भी स्थिति में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये 
