देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 287 नए चिकित्सक मिलेंगे। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। ये भर्ती 231 सीधी भर्ती और 56 बैकलॉग पदों के लिए है।
पदों का वितरण – अनारक्षित 141, अनुसूचित जाति 70, अनुसूचित जनजाति 11, अन्य पिछड़ा वर्ग 38 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 27
न्यूनतम आयु – 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। चयनित चिकित्सकों को प्रदेश के दूरस्थ अस्पतालों में तैनात किया जाएगा…ताकि ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 287 नए चिकित्सकों की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
